इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की आवाज को बेस्ट मानते हैं ड्रीम गर्ल एक्टर आयुष्मान खुराना

Webdunia
नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर आयुष्मान खुराना की मस्टअवेटेड फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आयुष्मान एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो लड़की की आवाज में बात करता है। आयुष्मान ने पूजा नाम की एक लड़की की आवाज में डबिंग भी की है।


आयुष्मान ने कहा कि इस समय इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत आवाज प्रियंका चोपड़ा के पास है। फिल्म में पूजा की आवाज के लिए वॉइस ओवर के बारे में आयुष्मान ने बताया कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा की आवाज सबसे खूबसूरत है। 
 
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि प्रियंका के पास सबसे अच्छी आवाज है। मुझसे यदि पूछा जाता तो पूजा की आवाज के लिए मैं उन्हीं का नाम सुझाता। हालांकि इसके लिए हमें पहले उनकी डेट्स मांगनी पड़ती। हमने इसके बारे में सोचा था लेकिन मेरे लिए मेरी ही आवाज में डबिंग करना सबसे अच्छा था। एक ऐक्टर के तौर पर आप इसी तरह पूरी तरह संतुष्ट हो पाते हो।
 
ALSO READ: ड्रीम गर्ल : फिल्म समीक्षा
 
फिल्म में आयुष्मान एक महिला के गेटअप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म में लहंगा भी पहना है। आयुष्मान ने कहा, मुझे एक लड़की के गेटअप में तैयार होने में 2 से 3 घंटे लगते थे। 
 
फिल्म ड्रीम गर्ल को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा नुसरत भरूचा. अन्नू कपूर, मनजोत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। अन्नू कपूर ने फिल्म में आयुष्मान के पिता की भूमिका निभाई है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख