जान्हवी कपूर ने ब्लू साड़ी में ढाया गजब, फैंस ने कहा 'पटाखा'

Webdunia
रविवार, 12 नवंबर 2023 (06:54 IST)
जान्हवी कपूर अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती है और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बताती है कि वे कितनी पॉपुलर हैं। बॉलीवुड में धीरे-धीरे आगे कदम बढ़ा रही जान्हवी अपने अभिनय के अलावा स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं। खासतौर पर युवाओं में वे बेहद लोकप्रिय हैं। जान्हवी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट किए हैं। ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आने वाली जान्हवी इस बार ब्लू साड़ी में नजर आ रही हैं और उन पर से नजरें हटाना आसान बात नहीं है। जान्हवी बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि मेकअप उन्होंने खुद ही किया है। जान्हवी के इन फोटो को फैंस हाथों हाथ ले रहे हैं। दिवाली का माहौल है इसलिए उन्हें 'पटाखा' कहा जा रहा है। (Photo: Janhvki Kapoor Instagram)





 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख