42 की उम्र में मां बनेंगी करिश्मा तन्ना, पति वरुण बंगेरा संग शेयर की खुशखबरी

WD Entertainment Desk

सोमवार, 6 अप्रैल 2026 (13:02 IST)
टीवी की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी प्रोफेशनल सक्सेस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी सातवें आसमान पर हैं। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए करिश्मा ने आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है। एक्ट्रेस ने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेशन पोस्ट साझा करते हुए यह खुशखबरी शेयर की है। 
 
करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा संग मुंबई में रॉयल वेडिंग की थी। एक्ट्रेस शादी के चार साल बाद 42 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। करिश्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं।
 
A post shared by Karishmma Tanna B (@karishmaktanna)

 

करिश्मा तन्ना ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह और वरुण बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कपल ने फोटोशूट के लिए मैचिंग कैप पहनी है, जिस पर 'Mom' और 'Dad' लिखा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में करिश्मा अपनी उंगलियों में छोटे बच्चे के मोजे पकड़े हुए अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं। 
 
तस्वीरों के कैप्शन में कपल ने लिखा, 'एक नन्हा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार। अगस्त 2026।' इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
 
करिश्मा और वरुण की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। वरुण बंगेरा मुंबई के एक बड़े रियल एस्टेट व्यवसायी हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। दोनों ने शुरुआत में अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा। साल 2021 में दोनों ने एक निजी समारोह में सगाई की और फिर फरवरी, 2022 को एक ग्रैंड वेडिंग में सात फेरे लिए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी