यूएस की आर बोनी गैब्रिएल बनीं 'मिस यूनिवर्स 2022', भारत की दिविता टॉप 5 में नहीं बना पाईं जगह

WD Entertainment Desk
रविवार, 15 जनवरी 2023 (11:32 IST)
मिस यूनिवर्स 2022 की घोषणा हो गई है। यूएस की आर बोनी गैब्रिएल ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है। इस इवेंट में 86 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। भारत की दिविता राय टॉप 5 में भी जगह बनाने में नाकामयाब रहीं। 

 
पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने आर बोनी ग्रैब्रिएल को मिस यूनिवर्स 2022 का ताज पहनाया। डोमिनिकन रिपब्लिक की ऐंडरिना मार्टिनेज दूसरी रनर अप बनीं। वहीं तीसरे नंबर पर वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमेन रहीं। 
 
25 साल की दिविता राय ने मिस यूनिवर्स 2022 में भारतको रिप्रेजेंट किया। दिविता राय मंगलौर की रहने वाली हैं, उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए हैं। दिविता राय मिस यूनिवर्स के इवनिंग गाउन राउंड से बाहर हो गईं। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में दिविता ने 'सोन चिरैया' बन सभी का ध्यान खींचा था।
 
दिविता राय पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है। फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं। दिविता ने 28 अगस्त 2022 को मिस डीवा यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख