दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर दिखा 'पठान' का ट्रेलर, शाहरुख खान भी रहे मौजूद

WD Entertainment Desk
रविवार, 15 जनवरी 2023 (12:02 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत के साथ ही दुबई में भी पठान फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी देखने लायक है। पठान के क्रेज को देखते हुए इस फिल्म का ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया।

 
इस मौके पर शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद मौजूद थे। शाहरुख ने फिल्म के ट्रेलर का मशहूर डायलॉग 'पार्टी पठान के घर रखेंगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा और साथ में पटाखे भी आएगा' सुनाया। इसके अलावा उन्होंने झूमे जो पठान गाने पर फैंस के लिए स्टेप्स भी किए।
 
दुबई में हुए इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने दुबई के इस खास इवेंट के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए है।  
 
फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में दुनियाभर में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख