परवीन खान के निधन को लेकर परिवार की ओर से ऑफिशियल स्टेंटमेंट सामना आया है। बयान में कहा गया, इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन। भारी मन से सूचित किया जाता है कि हमारी प्यारी सुश्री परवीन खान, जरीन खान और सना खान की माताजी, 8 अप्रैल की सुबह शांतिपूर्वक अपने स्वर्गीय निवास के लिए प्रस्थान कर गई हैं।
परवीन खान के पार्थिव शरीर को मुंबई के अंधेरी स्थित वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, जहां सुपुर्द-ए-खाक की रस्में पूरी की जाएंगी। इस दुखद घड़ी में सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
जरीन और उनकी मां का अटूट रिश्ता
जरीन खान का अपनी मां के साथ एक बेहद गहरा और भावनात्मक रिश्ता था। एक साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली जरीन ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि उनके संघर्ष के दिनों में उनकी मां ही उनकी सबसे बड़ी ताकत थीं। जरीन ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।