बिपाशा बसु को भी सांवले रंग की वजह से सुनने पड़ते थे ताने

आज एशिया की या दुनिया की सेक्सी और खूबसूरत महिलाओं की जो लिस्ट बनती है उसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का नाम जरूर रहता है। उन्हें बोल्ड़, हॉट और सेक्सी कहा जाता है। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब बिपाशा को सांवले रंग के कारण ताने सुनने पड़ते थे और उनका मजाक बनाया जाता था।

WD


बिपाशा का कहना है कि जब वे छोटी और टीनएज में थीं तब उन्हें कभी खूबसूरत नहीं माना गया। उनके मुताबिक आम भारतीयों की सोच है कि खूबसूरत लड़की वही होती है जिसका रंग गोरा हो। सांवले रंग की लड़की को कभी सुंदर नहीं माना जाता और हमेशा उसका मजाक उड़ाया जाता है।

इस तरह की बातों के कारण बिपाशा ने कभी नहीं सोचा था कि वे मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में आएंगी। वे डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था।

वेबदुनिया पर पढ़ें