ये टीम इंडिया है, जिन्हें अपनी नृत्य क्षमता पर जरा भी यकीन नहीं है, लेकिन स्पर्धा में भाग लेना इनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्पर्धा में टिके रहना इनका लक्ष्य है। जैसे-जैसे फिल्म क्लाइमैक्स की ओर बढ़ती है, इनकी चुनौती और कठिन हो जाती है। फिल्म का क्लाइमैक्स राष्ट्रीय गौरव, शैतानी बदला और विजय से भरा हुआ है। किस तरह से ये लूजर्स एक टीम में परिवर्तित होकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर के लोगों का दिल जीतते हैं, ये कहानी का सार है।