3006 केंद्रों पर शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण, जानिए किसे सबसे पहले लगा कोरोना का टीका

Webdunia
शनिवार, 16 जनवरी 2021 (11:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। एम्स में पहला टीका सफाई कर्मी मनीष कुमार को लगाया गया।

अस्पताल के एक सफाई कर्मी मनीष कुमार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की उपस्थिति में कोविड​​-19 का पहला टीका लगाया गया। इसके साथ ही मनीष देश की राजधानी में टीका लगवाने वाले पहले शख्स बन गए।
इसके बाद मनीष को आधे घंटे आराम करने के लिए कहा गया।
 
उल्लेखनीय है कि आज देशभर में करीब 3006 केंद्रों पर एक साथ टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। आज 3 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा।