DTC Jobs 2022 : 12 अप्रैल 2022 से दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corporation, DTC) ने 367 सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट फोरमैन की भर्ती को लेकर एक नोटिफिेकेशन जारी किया है। इस सूचना के अनुसार 11 मई 2022 तक आप ऑनलाइन आवेदन भेजकर इस जॉब को हासिल कर सकते हैं।
यह आवेदन केवल ऑनलाइन अप्लीकेशन के माध्यम से ही लिए जाएंगे तथा डीटीसी एसओ पोस्ट के लिए आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 12 अप्रैल 2022 से तथा असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट फोरमैन के लिए आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 18 अप्रैल 2022 से और DTC Jobs 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2022 रखी गई है। साथ ही अन्य पदों पर भर्ती के लिए 04 मई 2022 अंतिम तिथि रखी गई है।
DTC Jobs 2022 के अंतर्गत कुल निम्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें-
- सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) - 2 पद।
- असिस्टेंट फिटर (आर एंड एम) - 175 पद।
- असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन - 70 पद
- सेक्शन ऑफिसर (सिविल) - 8 पद।
- असिस्टेंट फोरमैन (आर एंड एम) - 112 पद है।
कुल- 367 पद।
इस संबंध में जॉब पाने के इच्छुक व्यक्तियों की शैक्षिक योग्यता निम्नानुसार होना अतिआवश्यक है-
* सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा और 1 साल का अनुभव मांगा गया है।
* असिस्टेंट फिटर (आर एंड एम) पोस्ट के लिए मैकेनिक (एमवी)/ डीजल/ ट्रैक्टर मैकेनिक/ ऑटोमोबाइल फिटर के ट्रेड में आईटीआई या एनसीवीटी द्वारा मैकेनिक (एमवी)/ डीजल/ ट्रैक्टर मैकेनिक/ ऑटोमोबाइल फिटर के ट्रेड में 3 अप्रेंटिस होनी चाहिए।
* असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के लिए इलेक्ट्रीशियन (ऑटो) / मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक्स में आईटीआई या एनसीवीटी द्वारा इलेक्ट्रीशियन (ऑटो) / मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक्स के ट्रेड में 3 साल का अप्रेंटिस होना आवश्यक है।
* सेक्शन ऑफिसर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा और डिप्लोमा होल्डर अप्रेंटिस के रूप में 1 साल का अनुभव या प्रशिक्षण होना आवश्यक है।
* असिस्टेंट फोरमैन (आर एंड एम) के लिए 2 साल का अनुभव तथा साथ ही ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
डीटीसी में जॉब करने के इच्छुक उम्मीदवार http://dtc.delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं।