पर्ल हार्बर में गोलीबारी, 3 लोग घायल, भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया बेस में थे मौजूद

Webdunia
गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (09:37 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी नौसेना के मिलिट्री बेस पर्ल हार्बर में बुधवार को गोलाबारी की घटना हुई। खबरों के अनुसार दोपहर को ढाई बजे के करीब एक बंदूकधारी व्यक्ति ने यहां गोलियां चलाईं। शिपयार्ड पर्ल हार्बर और हिकम के ज्वाइंट बेस का हिस्सा है, जो होनोलुलु से लगा हुआ है। जिस समय गोलीबारी हुई भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया और उनकी टीम भी वहां उपस्थि‍त थी। इस हमले में 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
खबरों के अनुसार अमेरिकी नौसेना और एयरफोर्स के हवाई स्थित पर्ल हार्बर-हिकम ज्वाइंट बेस पर मौजूद रहे एयर चीफ मार्शल और उनकी टीम बिलकुल सुरक्षित है।
 
सुरक्षा अधिकारियों ने डटकर गोलीबारी करने वाले वाले व्यक्ति का कड़ा मुकाबला किया। खबरों के अनुसार हमलावर शख्स ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल शिपयार्ड को बंद कर दिया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख