लंदन मेट्रो में फिर धमाका, अफरा-तफरी

Webdunia
मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (17:46 IST)
लंदन। लंदन में एक बार फिर मंगलवार को मेट्रो ट्रेन में धमाके की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। इसमें बच्चे और महिला भी शामिल हैं। धमाके के बाद टॉवर हिल स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल है।
 
विस्फोट के बाद स्टेशन पर अफरा तफरा का माहौल उत्पन्न हो गया तथा स्टेशन को बंद कर दिया गया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस धमाके के पीछे कोई आतंकवादी का हाथ है। यह भी माना जा रहा है कि धमाका बैटरी में भी हो सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख