रोबोट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रोड पर चहलकदमी देख बिगडी थी 70 साल की महिला की तबीयत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 16 मार्च 2026 (16:38 IST)
मकाऊ में पुलिस ने एक रोबोट को गिरफ्तार किया है। रोबोट पर महिला को डराने का आरोप लगा है। एक ह्यूमनॉइड रोबोट और एक बुजुर्ग महिला से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मियों को रोबोट को अपने साथ ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद यूजर्स मजाक करते हुए कहने लगे कि रोबोट को 'गिरफ्तार' कर लिया गया है।
ALSO READ: india lpg crisis : LPG संकट के बीच 40,000 मीट्रिक टन गैस से लदा शिवालिक जहाज आ रहा है भारत, अब नहीं होगा सिलेंडर का टोटा
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यह घटना पिछले गुरुवार को पटाने इलाके के Lok Yeung Fa Yuen आवासीय परिसर के पास हुई। बताया गया कि अचानक पीछे से ह्यूमनॉइड रोबोट के आ जाने से एक बुजुर्ग महिला घबरा गईं। इसके  बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।  रिपोर्ट के मुताबिक महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 
यह जानकारी South China Morning Post की रिपोर्ट में सामने आई है।  वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस रोबोट को अपने साथ ले जा रही है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजाकिया टिप्पणियां करते हुए लिखा कि “रोबोट को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रोबोट को किसी अपराध के कारण नहीं, बल्कि एहतियातन वहां से हटाया गया था ताकि दोबारा कोई हादसा न हो। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी