ईरान के नए रक्षा मंत्री का खात्मा, यूरोप को दी 'Act of War' की चेतावनी!

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 3 मार्च 2026 (18:17 IST)
इजराइल-ईरान युद्ध के 4 दिन हो चुके हैं। ईरानियन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के मुताबिक 4 दिन में 787 लोगों की मौत हो चुकी है। 153 शहरों को निशाना बनाया गया। कुल 504 जगहों पर 1,039 हमले हुए हैं।  इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर मिलकर बड़ा हमला किया है।
ALSO READ: भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B
इजराइली मीडिया चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के नए रक्षा मंत्री माजिद इब्न अल-रजा की इस हमले में मौत हो गई है। तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों से गूंज उठा है।  इजराइल ने लगातार दूसरे दिन लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए कई जगह बमबारी की। सोमवार को हुए हमलों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हैं।
ALSO READ: Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन
मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, इजराइल ने एक सटीक सैन्य कार्रवाई में ईरान के नए रक्षा मंत्री को मार गिराया है। इस घटना ने न केवल खाड़ी देशों में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि यूरोप के लिए भी 'एक्ट ऑफ वॉर' (Act of War) जैसी गंभीर चेतावनी जारी की गई है।  ईरान ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की भागीदारी को युद्ध का ऐलान समझा जाएगा। 
ALSO READ: खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग
ईरान के रक्षा मंत्री की मौत की खबरों के बीच तेहरान ने बहुत ही कड़ा रुख अपनाया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बकाई ने साफ कहा है कि अगर यूरोपीय देश इस जंग में इजराइल या अमेरिका का साथ देते हैं, तो इसे ‘एक्ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा। जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस ने संकेत दिए थे कि वे ईरान की मिसाइल क्षमता को खत्म करने के लिए ‘डिफेंसिव एक्शन’ ले सकते हैं।   Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी