भारत-अमेरिका एक तरफ तो पाकिस्तान-चीन दूसरी ओर, क्या शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 15 मार्च 2026 (08:08 IST)
मध्य-पूर्व में ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' (Operation Epic Fury) के आगाज के साथ ही पूरे क्षेत्र में अस्थिरता फैल गई है। इस युद्ध की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण मिसाइल हमले हुए हैं। इसने दक्षिण और मध्य एशिया में एक नए युद्ध का खतरा पैदा कर दिया है।
 दोनों ही देशों की तरफ से एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। 
ALSO READ: कहां है Mojtaba Khamenei, जिंदा या मुर्दा? मुजतबा खामेनेई के रहस्यमयी गायब होने पर Donald Trump का बड़ा खुलासा, दिया सरेंडर का अल्टीमेटम

जारी हैं हवाई हमले 

पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और कंधार में हवाई हमले किए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में 6 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हुए थे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मौजूदा संघर्ष अब तक के सबसे भीषण स्तर पर पहुंच गया है। इतिहास में यह पहली बार है जब ये दोनों पड़ोसी देश इस तरह सीधे तौर पर युद्ध की स्थिति में हैं। यह संघर्ष न केवल बलूच अलगाववाद का परिणाम है, बल्कि इसमें क्षेत्रीय शक्तियों की आपसी खींचतान भी एक बड़ी भूमिका निभा रही है।
ALSO READ: कहां है Mojtaba Khamenei, जिंदा या मुर्दा? मुजतबा खामेनेई के रहस्यमयी गायब होने पर Donald Trump का बड़ा खुलासा, दिया सरेंडर का अल्टीमेटम
अफ़गान अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को काबुल, कंधार समेत अन्य जगहों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों में कई नागरिक मारे गए। अफगान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने बताया कि काबुल में हुए हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 
 

ट्रंप की अपील और बलूच विद्रोह की सुगबुगाहट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन के खिलाफ वहां के अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से 'बलूच' समुदाय से उठ खड़े होने का आह्वान किया है। बलूच आबादी ईरान के साथ-साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी फैली हुई है, जो लंबे समय से अलगाववाद की भावना से प्रेरित रही है। ईरान में इस आंदोलन का मुख्य चेहरा सुन्नी जिहादी समूह 'जैश अल-अदल' है, जो 2010 से ईरानी अधिकारियों पर हमले तेज कर रहा है।  ईरान का आरोप है कि इस समूह को पाकिस्तान और अफगानिस्तान से मदद मिलती है।

क्या है पाकिस्तान पाकिस्तान की चिंता

जनवरी 2026 में पाकिस्तान के भीतर पुलिस थानों, सैन्य कर्मियों और जेलों पर सिलसिलेवार हमले हुए, जिनके पीछे 'बलूच लिबरेशन आर्मी' (BLA) का हाथ बताया जा रहा है। पिछले 20 वर्षों से कड़े दमन के बावजूद BLA की मारक क्षमता में भारी वृद्धि हुई है। पाकिस्तान ने इन हमलों के लिए विदेशी ताकतों को जिम्मेदार ठहराते हुए दावा किया है कि भारत ने अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान में खुफिया एजेंट भेजे हैं।
 

क्या कहता है भारत 

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हालिया हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत ने इसे एक संप्रभु देश के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई बताया है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा करता है। इनमें कई नागरिक मारे गए और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किए जाने की बात दोहराता है। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी