16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का वीडियो ऑनलाइन

शुक्रवार, 27 मई 2016 (19:20 IST)
रियो डी जिनेरियो। ब्राजील के सबसे खूबसूरत शहर रियो डी जेनेरियो में 16 साल की लड़की से 30 लोगों ने गंदा काम किया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि किशोरी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने से बवाल मचा हुआ है और रियो डी जे‍नेरियो की पुलिस सरगर्मी से इस रेप कांड में शामिल वहशियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।  
इस 16 साल की लड़की के शरीर को नोंचने और शील भंग करने वालों की इतनी हिम्मत हो गई कि उन्होंने बलात्कार के बाद खुद ही रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर डाला। इस लड़की ने अपने साथ हुए गंदे काम की जो दास्तान सुनाई वो भी दिल दहला देने वाली है। 
 
लड़की के मुताबिक बीते शनिवार को मैं अपने ब्यॉयफ्रेंड मिलने के लिए उसके घर गई थी। वहां पर मुझे नशे की दवाई दी गई। इसके बाद मुझे कुछ होश नहीं रहा। जब मुझे होश आया तो मैं अपने ब्यॉयफ्रेंड के घर के बजाय किसी दूसरी जगह थी और वहां पर कई पुरुष मुझे घेरे हुए थे।  
लड़की के मुताबिक मैं नंगी अवस्था में थी और जख्मी भी थी। मैंने किसी तरह हिम्मत जुटाई और किसी तरह अपने नग्न शरीर को ढका। इसके बाद में अपने घर पहुंची। इसके कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वालों ने बलात्कार की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं। 
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस 40 सेकंड के वीडियो काफी लोगों ने शेयर भी किया है, जिसके बाद महिलाओं से नफरत करने वाली टिप्पणियां भी होने लगीं। बाद में इस अकाउंट को बंद कर दिया गया। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए लड़की की दादी ने बताया कि पूरे परिवार ने वीडियो देखा और वे काफी रोए भी। 
 
उन्होंने फोलेहा डी पाउलो नामक समाचार पत्र को बताया कि मुझे इसे देखने का पछतावा है। जब हमने अपनी बच्ची की कहानी सुनी तो हमें यकीन ही नहीं हुआ। वाकई यह बहुत कष्टदायी है और यह निराशाजनक है। उन्होंने बताया कि लड़की की सेहत ठीक नहीं है। यह बेहद गंभीर मामला है।
 
लड़की की शिकायत पर रियो डी जेनेरियो की पुलिस ने उसके ब्यॉयफ्रेंड समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिए हैं। यही नहीं, पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि जल्दी से जल्दी रेप कांड में शामिल लोगों को हवालात में पहुंचाया जा सके।  
 
रियो डी जेनेरियो की इस सनसनीखेज घटना के बाद ब्राजील में 'रेप कल्चर' के ख़िलाफ़ एक ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई है। वैसे इस मामले में कुछ विरोधाभासी खबरें भी सामने आ रही है। बताया जा रहा कि सामूहिक बलात्कार की ये घटना जिस जगह हुई है, वह रियो का पश्चिमी इलाका है, जहां पर गरीब लोग बसर करते हैं।  

वेबदुनिया पर पढ़ें