Donald Trump on Brics : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रिक्स देशों से खासे नाराज हैं। उन्होंने एक बार फिर ब्रिक्स देशों से जुड़ने वाले देशों को भी 10 फीसदी अतिरिक्त टैक्स की चेतावनी दी। ट्रंप ने BRICS को छोटा ग्रुप करार देते हुए उसका मजाक भी उड़ाया। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब
ब्रिक्स पर एंटी अमेरिका नीति चलाने का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने डॉलर को चुनौती देने की कोशिश की। अगर हम डॉलर की रिज़र्व करंसी का दर्जा खो देंगे तो यह किसी विश्व युद्ध में हारने जैसा होगा। उन्होंने साफ कहा कि जो भी देश ब्रिक्स के साथ खड़ा होगा, उस पर अमेरिका 10% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिक्स तेजी से खत्म हो रहा है। यदि ये समूह कभी सार्थक रास्ते पर आ भी गया तो भी यह बहुत दिन तक नहीं टिक पाएगा। हम किसी को भी हमारे साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दे सकते।
ब्रिक्स में कौन कौन से देश शामिल है : ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल है। पिछले वर्ष इस समूह का विस्तार कर इसमें मिस्र, इथियोपिया, UAE, ईरान और इंडोनेशिया को भी शामिल किया गया था। इस तरह ब्रिक्स समूह में 10 देश हो गए। ALSO READ: ट्रंप की चेतावनी के बाद मुश्किल में यूक्रेन, हमले तेज कर सकता है रूस
ट्रंप के दावे पर क्या कहते हैं ब्रिक्स देश : ब्रिक्स नेताओं ने ट्रंप के इस समूह के अमेरिका-विरोधी होने के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। समूह ने साझा मुद्रा लागू करने की योजना को फरवरी में रद्द कर दिया था। हालांकि वह 'ब्रिक्स पे' नाम की एक सीमा-पार भुगतान प्रणाली पर काम आगे बढ़ा रहा है। यह स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और वित्तीय लेनदेन को सुगम बना सकती है।
ब्रिक्स के इन देशों पर ट्रंप का एक्शन : ट्रंप ने इस समूह में शामिल ब्राजील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका पर पहले ही टैक्स लगाने का एलान कर दिया है। रूस को ट्रंप 100 फीसदी टैरिफ की धमकी दे चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रेड डील के लिए भारत पर दबाव बनाए हुए हैं। जबकि उनका दावा है कि चीन से ट्रेड डील हो चुकी है। ALSO READ: इंडोनेशिया पर फूटा टैरिफ बम, ट्रंप ने लगाया 19 फीसदी टैक्स