भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पोस्ट किया लखीमपुर खीरी घटना का वीडियो, कहा-न्याय हो

Webdunia
गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (11:06 IST)
लखनऊ। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना का एक वीडियो गुरुवार को को ट्विटर पर पोस्ट किया और कहा कि हत्या के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता। सोशल मीडिया पर देखा जा रहा यह वीडियो 3 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जिस दिन लखीमपुर खीरी में हिंसा हुई थी।
 
पीलीभीत के भाजपा सांसद गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया और कहा, 'वीडियो बिल्कुल स्पष्ट है। प्रदर्शनकारियों को हत्या के माध्यम से चुप नहीं कराया जा सकता है। निर्दोष किसानों का खून बहा है, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसान के दिमाग में प्रवेश करे उससे पहले न्याय दिया जाना चाहिए।'
 
उन्होंने 37 सेकेंड का जो वीडियो पोस्ट किया उसमें तेज रफ्तार से चल रही 'थार जीप' लोगों को पीछे से कुचलते हुये दिखाई दे रही है। थार जीप के पीछे एक काली और दूसरी सफेद रंग की दो एसयूवी आती दिख रही है। वीडियो में लोगों के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनाई दे रही है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख