क्या वाकई आ रहा है 1000 रुपए का नोट!

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (21:02 IST)
नोटबंदी में सरकार ने पुराने 500 और 1000 के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। सरकार ने इन नोटों की जगह 500 और 2000 के नए नोटों को जारी किया, लेकिन 1000 के नोटों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जाने लगीं। इसके फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। 
 
कहा जा रहा है 1000 का नोट तैयार है और सरकार इसे जल्द ही जारी करेगी। 1000 के नोट के फोटो भी वायरल हो रहे हैं। ये दो तरह के हैं। हालांकि नोटबंदी के बाद सरकार ने यह स्पष्ट किया था कि 1000 का नोट जारी करने की सरकार की कोई योजना नहीं है। 
 
नोटबंदी के बाद आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार 1000 के नोट जारी नहीं करेगी। सोशल मीडिया पर जो भी खबरें इस वक्त चल रही हैं, वह सत्यता से परे है। सोशल मीडिया पर जो कुछ आए, वह जरूरी नहीं कि सच हो। हालांकि 1000 के नए नोट को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। वायरल हो रहे फोटो में भी 1000 के नोट रंगों में दिखाई दे रहे हैं।
अगला लेख