RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, नहीं बदलेगी EMI; जानें 10 बड़ी बातें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 8 अप्रैल 2026 (13:14 IST)
RBI Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर संजय मल्होत्रा ​​ने बुधवार को मौद्रिक नीति का एलान कर दिया। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे लोगों की ईएमआई पर कोई असर नहीं होगा। मौद्रिक नीति की 10 खास बातें : 
  1. मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर बिना किसी बदलाव के रखने का फैसला किया है।
  2. MPC ने न्यूट्रल रुख बनाए रखने का भी फैसला किया।
  3. STF रेट 5% और MSF रेट और बैंक रेट 5.5% पर बने रहेंगे।
  4. वैश्विक स्तर पर चल रहे संघर्षों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद और गति मजबूत बनी हुई है।
  5. लगातार चल रहे संघर्षों के कारण पैदा हुई भारी अनिश्चितता आर्थिक दृष्टिकोण पर भारी पड़ रही है।
  6. जीडीपी के लिए 6.9% का अनुमान जताया गया है। यह पिछले वित्त वर्ष के 7.6 प्रतिशत के मुकाबले थोड़ी कम है।
  7. चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगाई 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान।
  8. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $696.1 बिलियन पर पहुंच गया है।
  9. पिछले साल भारतीय रुपये में पिछले वर्षों के औसत की तुलना में अधिक गिरावट दर्ज की गई। 
  10. हाई-फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स देश में मजबूत आर्थिक गति का संकेत दे रहे हैं।
 
इससे पता चलता है कि वैश्विक अस्थिरताओं के इस दौर में, मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने घरेलू अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बेहद संतुलित दृष्टिकोण अपनाया है।
edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी