आईपीएल की दो दिन की लगातार दिमागी कसरत आज खत्म हुई। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में कुल 203 खिलाड़ियों को 10 फ्रैंचाइजियों ने 551 करोड़ 70 लाख में खरीदा।
दूसरे दिन कौड़ियों के दाम मिले खिलाड़ी
अगर मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन यानि रविवार की बात करें तो 129 खिलाड़ियों को करीब 163 करोड़ में खरीदा गया। मेगा ऑक्शन में पहले ही दिन 74 खिलाड़ियों ने विभिन्न फ्रैंचाइजियों ने अपने 388 करोड़ रुपए दांव पर लगाए।
शुरुआत से लेकर अंत तक सबसे ज्यादा राशि रही पंजाब के पास
शनिवार को पहले दिन जब पंजाब नीलामी में उतरी थी तो उसके पास सबसे ज्यादा पर्स (72 करोड़ रुपए) था और जब नीलामी का पहला दिन खत्म हुआ तो सबसे ज्यादा रकम (28.65 करोड़) पंजाब के पास ही थी। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे दिन की नीलामी के बाद भी पंजाब के पास ही शेष राशि (3.45 करोड़) रुपए बचे हैं।
पहले दिन की बचत कर दूसरे दिन में खूब खरीदारी की मुंबई ने
मुंबई इंडियन्स ने नीलामी के पहले दिन सबसे कम खर्चा किया।लेकिन दूसरे दिन मुंबई इंडियन्स ने सबसे ज्यादा खर्चा किया।बल्कि मुंबई ही ऐसी फ्रैंचाइजी रही जिसने पहले दिन से ज्यादा दूसरे दिन की नीलामी में पैसे बहाए।
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी ख़त्म हो चुकी है। कई टीम ने पहले दिन संघर्ष किया और कई ने दूसरे दिन बाज़ी मार ली।आईपीएल 2022 के लिए 10 फ़्रेंचाइज़ी टीमों में खिलाड़ियों की अंतिम स्थिति इस प्रकार है: