संजू सैमसन ने अपनी आतिशी पारी का श्रेय दिया रोहित और कोहली को

WD Sports Desk

सोमवार, 2 मार्च 2026 (17:06 IST)
वेस्टइंडीज के खिलाफ T-20I विश्व कप के Super-8  के अहम मुकाबले में नाबाद 97 रनों पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि मैंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को खेलता देख मैच को फिनिश करना सीखा है। मुझे इस दिन का इंतजार था।

सैमसन ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार लेने के बाद कहा, “यह मेरे लिए मुकम्मल दुनिया मिलने का समान है। जिस दिन से मैंने खेलना शुरू किया मैंने सपना देखा था कि भारत के लिए खेलूंगा। मुझे लगता है कि मैं इसी दिन का इंतजार था। मैं ईश्वर का बहुत शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा मैं पिछले 10-12 साल से आईपीएल खेल रहा हूं और पिछले 10 साल से भारत के लिए खेल रहा हूं। मैं डगआउट में बैठकर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों को खेलते देखा है और इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैंने शायद 50 या 60 मैच ही खेले होंगे लेकिन 100 के करीब मुकाबले मैंने बाहर बैठकर देखे होंगे और मैंने इस दौरान यह देखा है कि कैसे इस खेल के महान खिलाड़ी गेम को फिनिश करते हैं।”

“मैं हमेशा देश के लिए नियमित नहीं खेल पाया,
लेकिन डगआउट में बैठकर मैंने Virat Kohli और Rohit Sharma जैसे महान खिलाड़ियों को देखा, उनसे सीखा।
मैंने भले 50-60 मैच खेले हों,
लेकिन 100 से ज़्यादा मैच करीब से देखे और समझे हैं।”
ये बयान बताता है —
सच्चा खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर नहीं… pic.twitter.com/RsYtzEgT5o

— Shalini (@ShaliniKumari55) March 2, 2026
सैमसन ने कहा, “मैरी यह यात्रा बेहद खास और उतार-चढ़ाव भरी रही है। मैंने बहुत समय स्वयं पर संदेह करते बिताया है, यह सोचते हुए कि ‘क्या मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।’ लेकिन मैंने स्वयं पर भरोसा करना जारी रखा और मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं जो उन्होंने आज मेरे ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखा। पिछले मैच में हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे इसलिए वहां बड़ा स्कोर खड़ा करना जरूरी था। लेकिन यह मैच पूरी तरह से अलग था। मुझे नहीं लगता था कि मैं इस तरह की कोई विशेष चीज कर पाऊंगा लेकिन मैं अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित कर रहा था और मैंने साझेदारियां बनाने पर ध्यान दिया। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सबसे बड़े दिनों में से एक है।”

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी