शिवम दुबे ने की लॉग्न टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान से शादी, बेहद खूबसूरत लग रही तस्वीरें

Webdunia
शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (22:18 IST)
टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे ने शुक्रवार को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। खिलाड़ी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है और तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक ओर उन्हें नए जीवन के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं।

शिवम की पत्नी का नाम अंजुम खान है और वह मुस्लिम धर्म की हैं। ऑलराउंडर ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने हमसफर के मज़हब यानि मुस्लिम रीति-रिवाजों व हिंदु रीति रिवाजों के साथ शादी की हैं। हालांकि अभी अंजुम से जुड़ी और डीटेल्स सामने नहीं आई हैं।

28 वर्षीय युवा ऑलराउंडर ने अभी तक भारत के लिए एक वनडे और 12 टी20 आई मैच खेले हैं। 12 टी20 आई मैचों में उनके बल्ले से 136.36 के स्ट्राइक रेट के साथ 105 रन देखने को मिले हैं और उन्होंने 5 विकेट भी चटकाए हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि, शिवम दुबे घरेलू स्तर पर मुंबई क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी है। इस साल जब टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी, उसमें दुबे ने भी काफी अहम भूमिका निभाई थी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख