टेस्ट क्रिकेट में डक पर आउट होने में विराट कोहली अब सिर्फ इस कप्तान से हैं पीछे

Webdunia
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (16:41 IST)
विराट कोहली आस लगाए हुए थे कि कई महीनों बाद घरेलू मैदान पर उनका जलवा होगा। लेकिन बात इसके ठीक उलट हो गई। विराट कोहली महज 4 गेंदों में बिना खाता खोले ही ऐजाज पटेल की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।

विराट को आउट देने में पहले मैदानी अंपायर गच्चा खा गया। इसके बाद जब विराट कोहली ने फैसले को रिव्यू किया तो तीसरे अंपायर ने भी विराट कोहली को धोखा दे दिया। रीप्ले में साफ पता चल रहा था कि गेंद ने विराट के बल्ले का अंदरूनी किनारा पहले लिया है और फिर गेंद पैड पर गई है।

विराट का पगबाधा आउट हालांकि दिन भर सवालों के घेरे में रहा। सोशल मीडिया पर उनके आउट होने का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दिखा कि गेंद पहले बल्ले को छू रही है, लेकिन फिर भी भारतीय अंपायर विरेंद्र शर्मा द्वारा विराट को आउट दिया गया। इस पर उन्हें जम कर ट्रॉल किया गया।

बहरहाल विराट के स्कोर के आगे 0 लग गया। अब विराट कोहली कुछ अनचाहे रिकॉर्ड बना चुके हैं या फिर बनाने की ओर अग्रसर है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख