कांग्रेस को लगा एक और झटका, शिवराज पाटिल की पुत्रवधू भाजपा में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 30 मार्च 2024 (19:59 IST)
Congress leader Shivraj Patil's daughter in law joins BJP : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। वह उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुईं।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 12 राज्यों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग
महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर के रहने वाले शिवराज पाटिल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान केंद्रीय गृ मंत्री थे, लेकिन 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वह लोकसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
<

12.10pm | 30-03-2024 Mumbai | दु. १२.१० वा | ३०-०३-२०२४ मुंबई.

LIVE from BJP Maharashtra HQ | Mumbai@BJP4Maharashtra @cbawankule#BJP #BJP4Maharashtra #Maharashtra #Mumbai https://t.co/dJu9UmvDef

— Devendra Fadnavis (Modi Ka Parivar) (@Dev_Fadnavis) March 30, 2024 >
ALSO READ: उमर अब्दुल्ला लोकसभा चुनाव लड़ेंगें या नहीं, अभी संशय बरकरार
इस मौके पर फडणवीस ने कहा कि अर्चना पाटिल सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और उनके भाजपा में शामिल होने से लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी को मदद मिलेगी। इस कदम को मराठवाड़ा क्षेत्र में अपनी संभावनाओं को मजबूत करने संबंधी भाजपा के प्रयासों के रूप में भी देखा जा रहा है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई घोषणा पत्र समिति, रक्षामंत्री राजनाथ होंगे अध्यक्ष
पिछले महीने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी भाजपा में शामिल हो गए थे। अर्चना पाटिल ने कहा कि वह पिछले दो दशकों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने राजनीति के लिए भाजपा को चुनने का फैसला किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख