पुरी लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

Webdunia
मंगलवार, 21 मई 2019 (22:03 IST)
[$--lok#2019#state#odisha--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : पिनाकी मिश्र (बीजद), संबित पात्रा (भाजपा), सत्यप्रकाश नायक (कांग्रेस)
पुरी से बीजद ने फिर से वर्तमान सांसद पिनाकी मिश्र पर भरोसा जताया है, जबकि भाजपा ने पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा पर दांव लगाया है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से सत्यप्रकाश नायक चुनावी मैदान में हैं। माना जा रहा है कि बीजद के गढ़ में संबित पात्रा कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
[$--lok#2019#constituency#odisha--$]
परिचय : ओडिशा पुरी नगर भारत के 4 पवित्रतम धामों में से एक है। यहां का श्री जगन्नाथ मंदिर पूरे विश्‍व में प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति यहां तीन दिन और तीन रात ठहर जाए तो वह जीवन-मरण के चक्कर से मुक्ति पा लेता है। पुरी को नीलगिरी, नीलाद्रि, नीलाचल, पुरुषोत्तम, शंखक्षेत्र, श्रीक्षेत्र, जगन्नाथ धाम, जगन्नाथ पुरी के नाम से भी जाना जाता है। 
 
जनसंख्‍या : 2011 की जनगणना के मुताबिक इस शहर की जनसंख्‍या 20 लाख से ज्यादा है। यदि पुरी संसदीय क्षेत्र की बात करें तो यहां की आबादी 19 लाख से ज्यादा है। यहां की 80 फीसदी आबादी गांवों में निवास करती है।
 
भौगोलिक स्थिति : यह पूर्वी उड़ीसा राज्य में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। यह समुद्रतटीय शहर व्यापारिक केंद्र के साथ रेल टर्मिनल और मनमोहक पर्यटन स्थल भी है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में यहां से तीसरी बार विजयी हुए।
 
ओडिशा के बारे में : ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। पिछले चुनाव नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजद) ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए 20 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा के खाते में एक सीट आई थी। इस बार भी मुख्‍य मुकाबला बीजद और भाजपा के बीच ही है। राज्य में इस बार सबसे बड़ा मुकाबला पुरी सीट पर है, जहां बीजद के वर्तमान सांसद पिनाकी मिश्र को भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा टक्कर दे रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख