लव-मंत्र : गर्लफ्रेंड को ऐसे करें इंप्रेस...

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के आसान टिप्स
 


 
कभी-कभी आपको लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड का आपको देखने का नजरिया बदल रहा है। आप अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करना चाहते हैं पर अब आपको लगने लगा है कि वह आपको पहले की तरह नहीं देखती। आपकी सभी कोशिशें रंग लाती नहीं दिख रहीं हैं। कारण जो भी हो पर हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं कि गर्लफ्रेंड को कैसे इंप्रेस करें। 
 
शुरुआत यह मानकर करते है कि एक अच्छा बायफ्रेंड होने की सभी जिम्मेदारियां आप ठीक ढंग से निभाते हैं, तो चलते हैं उस राज कि तरफ जिसे आज तक टीवी या आपके दोस्तों ने हमेशा छुपाकर रखा। 
 
अगर आप उन लोगों में से हैं जो यह मानते हैं कि कोई भी रिश्ता अपनी नेचुरल गति से आगे बढ़ना चाहिए तो आपको एक बड़ा झटका लगने वाला है। किसी को गर्लफ्रेंड बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि इस रिश्ते को चलाने के लिए कुछ बहुत जरूरी प्रयास करने होते हैं अगर आप अपने रिश्ते का सबसे अच्छा पहलू देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको शुरुआत करनी होगी होमवर्क से। 
 
पसंद जानें : आपको जानना होगा की उसे क्या पसंद है, वह किस चीज, जगह या इंसान जिससे बहुत ज्यादा लगाव रखती है। यही जानकारी आपके गिफ्ट्स, तारीफ और ओब्जरवेशन्स को आश्चर्यजनक तौर पर सटीक बना देगी। यह पहला कदम ही आपको और आपकी गर्लफ्रेंड को करीब ले आएगा पर अभी बहुत कुछ बचा है। आपका मुख्य उद्देश्य उसे इंप्रेस बनाए रखना है और यह मिशन अभी अधूरा ही है। 
 
आपकी ख्वाहिशें : अब दूसरे कदम में आपको खुद पर ध्यान देना है। वह करना है जो आप करना पसंद करते हैं, करना चाहते हैं। आप को अपना महत्वाकांक्षी पहलू सामने लाना है, चाहें वह अपना खुद का बिजनेस शुरू करना हो, घर बनवाना हो या किसी मैराथन में भाग लेना। आपको अपने लिए कुछ छोटे और बडे़ लक्ष्य निर्धारित करना होंगे पर साथ ही साथ आपको यह ध्यान देना होगा कि वो दिन में देखे गए सपने साबित न हो और आपको हंसी का पात्र न बनवा दें। सभी लक्ष्य के पीछे एक शक्तिशाली योजना होनी चाहिए। आपके लक्ष्य शब्दों में कम और आपके कार्यों में ज्यादा झलकने चाहिए।
 
परिपक्वता दिखाएं : हम सभी भावनाओं से भरे हुए होते हैं, जब कभी आप ऐसे भंवर में फंस जाएं ध्यान रखें कि अपना नियंत्रण न खोएं और आपके व्यवहार से परिपक्वता (मेच्योरिटी) झलके। बहुत ही जल्दी आप अपनी गर्लफ्रेंड को कहते हुए सुनेंगे कि वह आपके परिपक्वता से प्रभावित है। सौम्य और शांत लोगों को सभी पसंद करते हैं पर वो लोग जिनका व्यवहार बच्चों के साथ में अच्छा हो और जो बच्चों की परवाह करते हो, उन्हें बहुत खास गुणों जैसे कि जिम्मेदारी से भरपूर समझा जाता है। यकिन जानिए आपकी गर्लफ्रेंड आपमें यह सभी गुण खोजती है।
 
सलाह लीजिए : कई बार आप कुछ निर्णय लेना चाहते हैं और किसी अपने की सलाह की जरूरत महसूस कर रहे हैं तो यह सही समय है अपने रिश्ते को एक नई स्तर पर ले जाने का। अपनी गर्लफ्रेंड को अपना मुद्दा बताइए और एक सही और अपनेपन से भरी हुई सलाह लीजिए। इससे आप दोनों और भी करीब आएंगे।  
 
फैमेली को करें इंप्रेस : अब आपको सिर्फ एक कदम और बढ़ना है यह पक्का करने के लिए कि आपकी गर्लफ्रेंड हमेशा आपसे प्रभावित रहे। आपको बस यह करना है कि आपको उसके परिवार के साथ अपने संबंधों को पक्का करना है। आपको उसके परिवार से मिलने के लिए सही मौका जैसे कि जन्मदिन या कोई त्योहार चुनना है। अधिकतर लड़कियां अपने बायफ्रेंड को अपने परिवार से मिलाने से हिचकती हैं। यहां आपको यह दिखाना है के उसे डरने कि कोई जरूरत नहीं है। 
 
बस यह तरीके अपनाइए और साबित कर दीजिए कि यू आर द बेस्ट।   
 

वेबदुनिया पर पढ़ें