दिग्विजय सिंह पर भड़के वीडी शर्मा, कहा दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का लेते है टेंडर

विकास सिंह
गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (19:36 IST)
मध्यप्रदेश की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा आमने-सामने आ गए है। बैतूल में दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह फ्रॉड हैं और वो दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेते हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह को अप्रसांगिक और देशद्रोही नेता बता डाला।
 
वीडी शर्मा ने कहा कि जब वे विद्यार्थी परिषद में थे तब उन्होंने उन पर व्यापमं घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए थे। दिग्विजय सिंह खुद दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेते हैं। 
 
आपको बता दें कि वीडी शर्मा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा था कि खनिज मंत्री के गृह क्षेत्र में अवैध रेत खनन हो रहा है जिसमे वीडी शर्मा का भी हिस्सा है। मैं वहां गया और मैंने सभी प्रमाण लोकायुक्त को दिए हैं। तब से उनकी हालत ये हो गई है कि भागे-भागे फिर रहे हैं और उन पर केस भी जल्दी रजिस्टर्ड हो जाने वाला है।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख