असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, कैल्शियम के इंजेक्शन से भी नहीं बच सकती कांग्रेस

Webdunia
सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (11:33 IST)
पुणे। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी का सफाया हो चुका है और अब उसे ‘कैल्शियम का इंजेक्शन’ देकर भी नहीं बचाया जा सकता है। वे 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव : सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
ओवैसी ने दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व महाराष्ट्र और हरियाणा के महत्वपूर्ण चुनावों को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक नक्शे से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। अब उसे ‘कैल्शियम का इंजेक्शन’ देकर भी जिंदा नहीं किया जा सकता।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख