Latest News Today Live Updates in Hindi : यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए। सभी 72 मामले में जमानत मिलने के बाद वे 23 महीने के बाद जेल से बाहर आए हैं। पल पल की जानकारी...
03:17 PM, 23rd Sep
-कोलकाता में रातभर मूसलाधार बारिश से मंगलवार को जलभराव हो गया जिससे जनजीवन लगभग ठप हो गया है। इस दौरान करंट लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।
-पार्क सर्कस, गरियाहाट, बेहाला और कॉलेज स्ट्रीट जैसे प्रमुख चौराहों पर घुटने से कमर तक पानी भरा है, जिससे वाहन घंटों तक फंसे रहे।
-भारी बारिश और सड़कों पर पानी भर जाने के कारण कई स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है। कलकत्ता विश्वविद्यालय और जादवपुर विश्वविद्यालय ने भी दिन भर के लिए सभी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित कर दीं।
03:08 PM, 23rd Sep
वाराणसी नगर निगम सीमा क्षेत्र में पूरे नवरात्र मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगते हुए इनकी दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। नगर निगम के जनसम्पर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने नवरात्र पर्व के दौरान नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी मीट, मुर्गा और मछली की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। महापौर ने नवरात्र के दौरान सभी बूचड़खाने भी बंद करने का आदेश दिया है।
12:27 PM, 23rd Sep
23 महीने बाद आजम खान जेल से रिहा : यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान सीतापुर जेल से रिहा। सीतापुर जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ाई। आजम खान 23 महीने के बाद जेल से बाहर आए हैं। आजम को सभी 72 मामलों में जमानत।
ED दफ्तर पहुंचे युवराज : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet की जांच के सिलसिले में ईडी कार्यालय पहुंचे।
11:09 AM, 23rd Sep
लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा यहां अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से श्मशान घाट के लिए शुरू हो गई है। हजारों प्रशंसक गायक के पार्थिव शरीर के साथ चल रहे थे। जुबिन का अंतिम संस्कार खेल परिसर से लगभग 20 किलोमीटर दूर कमरकुची एनसी गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
08:21 AM, 23rd Sep
फ्रांस ने आधिकारिक तौर पर फिलिस्तीन राष्ट्र को मान्यता दी। यह कदम फ्रांस और सऊदी अरब की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान उठाया गया। इसका उद्देश्य इजराइल-फलस्तीन विवाद के द्वि-राष्ट्र समाधान के लिए नए स्तर पर समर्थन को बढ़ावा देना है।