बड़ी खबर, मणिपुर में असम राइफल्स के जवानों पर हमला, 3 जवान शहीद

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (12:34 IST)
कोलकाता। मणिपुर में म्यांमार बॉर्डर के पार गश्त कर रहे असम राइफल्स के जवानों पर बुधवार को घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए और 6 जवान घायल हो गए।
 
भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान असम राइफल्स पर यह हमला हुआ। घायल जवानों को इंफाल पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख