भाजपा सांसद का विवादास्पद बयान, उम्मीदवार चाहे चोर हो या बदमाश उसका समर्थन करो

Webdunia
शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (11:03 IST)
नई दिल्ली। झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि भाजपा अगर चोर या बदमाश को भी टिकट दे तो उसका समर्थन करना है। झारखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते हुए दुबे ने यह बात कही।

ALSO READ: गोपाल कांडा पर उमा भारती की भाजपा को नसीहत, ट्वीट कर कही बड़ी बात
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के अनुसार, दुबे ने कहा कि जिस को भी भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बना दे चाहे वो विकलांग हो, चोर हो, डकैत हो या बदमाश हो हमें हर कीमत पर उस उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। हमें केंद्रीय नेतृत्व अमित शाह जी, प्रधानमंत्री मोदी जी और रघुबर दास जी जो भी फैसला करेंगे वो सही करेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख