बड़ी खबर, मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप

Webdunia
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (08:14 IST)
नई दिल्ली। मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाईअड्डे (IGI) पर विमान से यात्रियों को उतार दिया गया हैै यात्रियों की जांच की जा रही है।

विमान में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। विमान के हवाईअड्डे पर लैंड होते ही यात्रियों को उतारा गया और जांच शुरू कर दी गई। 
 
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम होने की फोन पर सूचना मिली थी। विमान करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुआ। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को उतार दिया गया। फ्लाइट की जांच की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख