चुनावी बॉन्ड से भाजपा को मिला सबसे ज्यादा चंदा, चिदंबरम बोले- गुमनाम लोकतंत्र जिंदाबाद

Webdunia
मंगलवार, 7 मार्च 2023 (11:09 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को मिले चंदे का उल्लेख करते हुए मंगलवार को दावा किया कि यह चंदा और इसकी एवज में लाभ गोपनीय तरीके से दिया और लिया जाता है। पूर्व वित्त मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारा गुमनाम लोकतंत्र जिंदाबाद।
 
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, 'अब तक 12,000 करोड़ रुपए की कीमत के चुनावी बॉन्ड बिके हैं। इनका ज्यादातर हिस्सा कारोबारी समूहों ने खरीदा और भाजपा को गुपचुप तरीके से चंदा दे दिया।'
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख