केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले, नहीं सुनते अधिकारी तो उन्हें बेंत से मारिए, राजद ने किया पलटवार

Webdunia
रविवार, 7 मार्च 2021 (07:15 IST)
बेगूसराय। अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों से कहा कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे बेंत से मारिए।
 
गिरिराज सिंह ने खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अकसर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं धरते हैं।
 
सिंह ने कहा, ‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं। सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए।‘
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख