Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 9 मार्च 2026 (16:55 IST)
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई। चीता 'ज्वाला' ने 9 मार्च को 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। इससे पहले भी ज्वाला और अन्य मादा चीतों ने कूनो की धरती पर शावकों को जन्म दिया है, जो यह दर्शाता है कि विदेशी चीते भारतीय वातावरण में खुद को अच्छी तरह ढाल रहे हैं। 
ALSO READ: stock market crash : शेयर बाजार में कोहराम: सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़; जानें गिरावट की बड़ी वजह
इसकी जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर दी। उन्होंने एक्स पर इसे 'प्रोजेक्ट चीता' और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि कूनो में आने के बाद ज्वाला ने यहां के वातावरण को पूरी तरह अपना लिया है और वह पार्क की सबसे सफल मादा चीताओं में शुमार हो गई है।
ALSO READ: इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, 400 लोगों की मौत, मिडिल ईस्ट में फिर भड़का युद्ध
सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो में छोड़ा था। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए थे। हालांकि, बीच में कुछ चीतों और शावकों की मौत से चिंता बढ़ी थी, लेकिन नए शावकों के जन्म ने एक बार फिर उम्मीदें जगा दी हैं। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी