सियासी संकट के बीच महाराष्‍ट्र के राज्यपाल कोश्यारी कोरोना संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 22 जून 2022 (09:37 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, 80 साल के कोश्यारी में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,659 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79 लाख 41 हजार 762 हो गई। महामारी से 1 लाख 47 हजार 889 लोग काल के गाल में समा गए। 24 हजार 915 एक्टिव मरीज हैं।
 
Koo App
उल्लेखनीय है कि शिवसेना एकनाथ शिंदे 42 विधायकों के साथ बागी हो गए हैं। उन्हें 35 शिवसेना विधायकों के साथ ही 7 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है। इस वजह से महाराष्‍ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार संकट में नजर आ रही है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख