पीएम मोदी ने दी एशियाई खेलों में 100 पदक होने पर बधाई, 10 अक्टूबर को करेंगे स्वागत

शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (10:46 IST)
Narendra Modi: एशियाई खेलों (Asian Games) में भारत के 100 पदक पूरे होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि वे भारतीय दल का 10 अक्टूबर को स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' (X) पर पोस्ट किया कि हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा हृदय गर्व से भर दिया। मैं 10 अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल का स्वागत करूंगा और खिलाड़ियों से बात करूंगा।
 
उन्होंने कहा कि भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमने 100 पदकों की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि। मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी