fact check : पाकिस्तान की फिर खुली पोल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेवी चीफ को लेकर फैलाई फेक न्यूज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 9 मार्च 2026 (23:45 IST)
पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स अब सीधे भारत के रक्षा मंत्री और नौसेना के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय नौसेना (Indian Navy) के खिलाफ चलाए जा रहे एक सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान का PIB Fact Check ने पर्दाफाश किया है।
ALSO READ: पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़, भारत-इजराइल-ईरान पर बनाया Indian Army Chief का Deepfake Video

क्या है पूरा मामला 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर @Proudindiannavi नामक एक हैंडल (जो नाम से भारतीय लगता है लेकिन पाकिस्तान से संचालित है) द्वारा बेहद चौंकाने वाले और झूठे दावे किए जा रहे हैं। इस अकाउंट से दावा किया गया कि  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आदेश पर नौसेना के उप-प्रमुख (Vice Chief) संजय वत्सायन ने एक ईरानी जहाज पर हमले में सहायता की।  इस घटना के बाद मतभेदों के चलते नौसेना प्रमुख (Naval Chief) दिनेश कुमार त्रिपाठी इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं।
 
ALSO READ: Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

PIB Fact Check ने खोली पाकिस्तान दावों की पोल

भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक यूनिट ने (PIB Fact Check) ने इन सभी दावों को पूरी तरह फर्जी और निराधार करार दिया है। पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि नौसेना द्वारा किसी ईरानी जहाज पर हमले या नौसेना प्रमुख के इस्तीफे की खबरें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। यह भारत की सैन्य छवि को वैश्विक स्तर पर खराब करने के लिए पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे फर्जी प्रोपेगेंडा का हिस्सा है।
ALSO READ: Iran Women Team Crisis : ईरानी महिला फुटबॉल टीम पर मौत का खतरा, ऑस्ट्रेलिया से शरण की मांग, Donald Trump बोले- वापस भेजा तो मारी जाएंगी
सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि विदेशी धरती से संचालित होने वाले ऐसे हैंडल भारतीय नामों का उपयोग कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। किसी भी संवेदनशील सैन्य जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों या विश्वसनीय न्यूज चैनलों पर ही भरोसा करें।  Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी