हरियाणा में PM मोदी का ऐलान, अब पाकिस्तान पर होगा 'पानी' प्रहार

Webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (15:01 IST)
चरखी दादरी/कुरुक्षेत्र। हरियाणा (Haryana) में एक चुनावी सभा में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि पाकिस्‍तान (Pakistan) जाने वाला नदियों का पानी रोका जाएगा। इस पानी पर हरियाणा, पंजाब और राजस्‍थान का हक है। अब पाकिस्तान पर पानी से प्रहार किया जाएगा।
 
हरियाणा की दादरी रैली में पाकिस्‍तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाने का संकेत देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्‍तान जाने वाला नदियों का पानी रोका जाएगा। इस दिशा में काम हो रहा है और जल्‍द ही वहां जा रहा पानी हमारे किसानों को मिलेगा। इस पानी पर हरियाणा, पंजाब और राजस्‍थान का अधिकार है। 
 
मोदी ने कहा कि हिन्दुस्तान और हरियाणा के किसानों के हक का पानी 70 साल से पाकिस्‍तान जा रहा है, लेकिन यह पानी अब आपका मोदी रोकेगा और आपके घर तक लाएगा। इस पानी पर हिन्दुस्तान का हक है और इसे रोकने की दिशा में काम किया जा रहा है। जल्‍द ही पाकिस्‍तान जा रहा हमारी नदियों का पानी हमारे किसानों को मिलेगा। 
 
ALSO READ: खुफिया रिपोर्ट का खुलासा, 50 कुख्यात आतंकियों को पाकिस्तान दे रहा है ट्रेनिंग
 
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को परिणाम आएंगे। भाजपा ने हरियाणा में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख