राहुल का ट्वीट, भाजपा सरकार की तानाशाही, ICU में अर्थव्यवस्था

Webdunia
शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (10:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस ने शनिवार को विशाल रैली का आयोजन किया है। रैली से पहले राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर तानाशाही और अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचाने का आरोप लगाया।
 
राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा।'
 
कांग्रेस ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा, आवाज़ उठाकर कदम बढ़ाओ, इन तानाशाहों से देश बचाओ। देश हमारी जान है और तिरंगा आन है, संघर्ष में पीछे छूटो ना, शक्ति ही पहचान है। पार्टी ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख