Video: गोवा में दिखा राहुल गांधी का अलग अंदाज, की बाइक की सवारी

Webdunia
शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (17:25 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को गोवा में एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। गोवा दौरे पर राहुल ने यहां मोटरसाइकिल टैक्सी (Pilot) की सवारी की।
 
राहुल इस मोटरसाइकिल टैक्सी में पणमी के बांमोलिम से पणजी मैदान तक गए। इस दौरान उन्होंने हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन किया साथ ही मास्क पहनकर कोरोना के प्रति सजग रहने की भी अपील की।
 
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा में मछुआरा समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नफरत, गुस्से और विभाजन पर हमारी प्रतिक्रिया प्रेम और स्नेह है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख