बाढ़ का तांडव, सेना ने इस तरह बचाया (वीडियो)

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 अगस्त 2019 (15:11 IST)
देश के कई राज्यों से बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से त्राहिमाम मचा हुआ है। केरल और कर्नाटक के बाद अब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और मध्यप्रदेश में बारिश के कहर से कई लोगों की जान जा चुकी है।

इस बीच वायुसैनिकों की जाबांजी का वीडियो सामने आया है। जाबांज वायुसैनिक एक निर्माणाधीन पुल पर फंसे 2 लोगों को बचा रहा है।
जम्मू की तवी नदी में अचानक जलस्‍तर बढ़ने से इस पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल पर दो लोग फंस गए। उन्हें  बचाने के लिए वायुसेना का हेलीकॉप्‍टर भेजा गया। जांबाज वायुसैनिकों ने सैलाब बढ़ने से पहले ही उनको सुरक्षित निकाल लिया।
 
 
जालंधर में भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां फिल्लौर के 7 गांवों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और हर जगह पानी ही पानी नजर आ आ रहा है। देश के कई राज्यों में बाढ़ की भयावह स्थिति है। Photo and video courtesy : Doordarshan Twitter

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख