सांईंबाबा ट्रस्ट बाढ़ पीड़ितों के लिए देगा 10 करोड़ रुपए

Webdunia
शनिवार, 10 अगस्त 2019 (23:28 IST)
पुणे। महाराष्ट्र में शिर्डी स्थित द सांईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने राज्य के बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 10 करोड़ रुपए आर्थिक सहायता की पेशकश की है। आधिकारिक बयान के मुताबिक सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी जाएगी।
 
राज्य के अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, सतारा और सोलापुर में लगातार भारी बारिश होने के कारण नदियों में बाढ़ आ गई है और बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख