बुलंदशहर हिंसा : भाजयुमो का पूर्व नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (09:33 IST)
लखनऊ। बुलंदशहर में गोकशी पर 3 दिसंबर को हुई हिंसा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के स्याना का पूर्व नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल को स्याना पुलिस ने हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। शिखर अग्रवाल से पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
पिछले वर्ष 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी को लेकर हिंसा हुई थी। हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी के युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख