Weather Update News : देशभर में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है, जिससे तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश का अलर्ट है। अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 27, 28, 29 और 30 नवंबर को भारी बारिश होगी। राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 27 और 28 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 27 और 28 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। विशेषकर जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बादल गरजने और हल्की फुहारें पड़ने के आसार हैं। इससे ठंड और तेज हो सकती है। उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है।