Aarti Devi Brahmacharini : नवरात्रि के दूसरे दिन की आरती- जय अंबे ब्रह्मचारिणी माता

Webdunia
Devi Brahmacharini Aarti
 
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी के नाम है। आज अवश्‍य पढ़ें उनकी यह पावन आरती-
 
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
 
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो ​तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

ALSO READ: माता दुर्गा के 10 चमत्कारिक और सिद्ध मंदिर

ALSO READ: जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी : पढ़ें मां दुर्गा की दिव्य आरती

ALSO READ: Picture Story : नवरात्रि में उपवास के 10 नियम

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख