✕
समाचार
मुख्य ख़बरें
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
प्रादेशिक
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
गुजरात
महाराष्ट्र
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
क्राइम
फैक्ट चेक
ऑटो मोबाइल
व्यापार
मोबाइल मेनिया
श्राद्ध पर्व
बॉलीवुड
बॉलीवुड न्यूज़
हॉट शॉट
मूवी रिव्यू
वेब स्टोरी
पर्यटन
आने वाली फिल्म
खुल जा सिम सिम
बॉलीवुड फोकस
आलेख
सलमान खान
सनी लियोन
टीवी
मुलाकात
धर्म-संसार
एकादशी
श्री कृष्णा
रामायण
महाभारत
व्रत-त्योहार
धर्म-दर्शन
शिरडी साईं बाबा
श्रीरामचरितमानस
आलेख
लाइफ स्टाइल
वीमेन कॉर्नर
सेहत
योग
NRI
मोटिवेशनल
रेसिपी
नन्ही दुनिया
पर्यटन
रोमांस
साहित्य
ज्योतिष
दैनिक राशिफल
रामशलाका
राशियां
आज का जन्मदिन
आज का मुहूर्त
लाल किताब
वास्तु-फेंगशुई
टैरो भविष्यवाणी
चौघड़िया
क्रिकेट
अन्य खेल
खेल-संसार
शेड्यूल
धर्म संग्रह
श्रीरामचरितमानस
मध्यप्रदेश
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
चुटकुले
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
Hindi
English
தமிழ்
मराठी
తెలుగు
മലയാളം
ಕನ್ನಡ
ગુજરાતી
समाचार
श्राद्ध पर्व
बॉलीवुड
धर्म-संसार
लाइफ स्टाइल
ज्योतिष
क्रिकेट
धर्म संग्रह
श्रीरामचरितमानस
मध्यप्रदेश
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
शाहीन बाग की घटना पर कविता : प्रेम, दिल्ली, होली
रेखा भाटिया
फूलों को थामते-थमाते,
कब वह दिल में उतर आए,
कुछ प्यारा-सा अहसास उन्हें हुआ,
अब होने लगा हमें भी वही अहसास!
नज़रें मिलती बीच हवा सरक जाती,
लबों को मिलने की तमन्ना सताती,
अंगुलियों में उलझी अंगुलियां देर तक,
भीगे सुरों में डूब गुनगुनाते प्रेम आलाप!
चांद, सूरज, तारे खामोश गवाह,
पखेरू हमारे मिलन गीत गाते,
दरख़्त छेड़ते प्रेम संगीत रूहानी,
उन्हें भी हो चला वही अहसास!
दिलों का सफर चाहत जन्मों की,
जिस्मों के आगे रूहों में झांका भीतर,
हरियाली केसरी अल्लाह-राम रंगें,
दिलवालों की दिल्ली में अपना मिलन!
होली में घोल लें इस रंगों को,
प्रेम के रंग खूब उड़ेंगे चांदनी चौक पर,
लाल किला झूमेगा अन्य रंगों को पाकर,
छूमंतर जंतर मंतर प्रेम का जादू इन पर!
नींदें जागी हैं रूहानी जहान हमारा दिल्ली,
ख़्वाब ही था, रूहों परे इंसानों को ढूंढ़ते,
खून से रंगें शैतान यहां, हर दिल रो रहा,
लाशों संग बिछ जाएंगें अहसास हमारे!
प्रेम डरा है, सुना था दिलवालों की दिल्ली,
अपने शोर में बहरे नफ़रत का राग गाए,
दिल भी बदल जाते नोटों वोटों की दिल्ली,
दिल से बाहर बहता लहू काला पड़ गया!
चलो आज अहसास दबा रूहों को समझाएंगे,
हरियाली केसरी भूल रूहानी रंग में रंग जाएंगे,
फूल थामते-थमाते शायद इंसान बन जाएं,
इंसानियत में जगे कभी तो होली संग मनाएंगे!
वेबदुनिया पर पढ़ें
समाचार
बॉलीवुड
ज्योतिष
लाइफ स्टाइल
धर्म-संसार
महाभारत के किस्से
रामायण की कहानियां
रोचक और रोमांचक
सम्बंधित जानकारी
कोरोना पर कविता : प्रकृति करवट बदल रही
24 January Girl Child Day poem: घर आई मेरी नन्ही परी
लघुकथा : कई बातें सिर्फ कहने की
मकर संक्रांति पर प्रवासी कविता : पतंग, पंछी और मेहमाननवाजी
प्रवासी कविता : जगमगाते दीयो का संदेश...
सभी देखें
जरुर पढ़ें
पेट पर सालों से जमा चर्बी को मोम की तरह पिघला देगा ये ड्रिंक
रात को सोने से पहले इस मसाले का दूध पीने से मिलेंगे चौंकाने वाले फ़ायदे
रिलेशन में ये संकेत देखकर हो जाएं सतर्क, ऐसे पता चलता है कि आपका रिश्ता हो रहा है कमजोर
Navratri Food 2024: नवरात्रि में फलाहार के 5 खास आइटम
नकली और असली केसर में कैसे करें पहचान? जानें ये 5 बेहतरीन तरीके
सभी देखें
नवीनतम
मेनोपॉज में नींद क्यों होती है प्रभावित? जानें इसे सुधारने के उपाय
प्रेग्नेंसी के दौरान मसूड़ों से खून आने से हैं परेशान, जानिए क्या ये है सामान्य
Gandhi Jayanti 2024: महात्मा गांधी पर हिंदी में रोचक निबंध
त्योहारों में पकवान और मीठे की वजह से बढ़ जाता है वज़न, तो अपनाएं ये आसान तरीके
26 सितंबर: ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती, जानें 10 शिक्षाप्रद बातें
अगला लेख
इटली त्रासदी: जो तस्वीर में रो रहे हैं वो इटली के पीएम नहीं, ब्राजील के ये शख्स हैं