चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (13:08 IST)
चंडीगढ़। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित हो गए। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं हल्के लक्षणों के बाद, कोविड की जांच में संक्रमित पाया गया हूं। मैंने खुद को अलग-थलग कर लिया है और मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं।'
 
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इन चुनावों में भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख