कर्नाटक में भाजपा नेता की हत्या, मेंगलुरु में तनाव

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2022 (11:12 IST)
मेंगलुरु। कर्नाटक के मेंगलुरु में मोटरसाइकल पर आए अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के एक स्थानीय युवा पदाधिकारी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद शहर में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए 4 दल गठित किए हैं। उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
पुलिस ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में रहने वाला प्रवीण नेत्तारू मंगलवार देर शाम को अपनी दुकान अक्षय पॉल्ट्री फार्म बंद करने के बाद घर जा रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। उसने बचकर भागने की कोशिश की लेकिन सिर पर वार किए जाने के कारण वह जमीन पर गिर गया।
 
 
इस घटना के बाद भाजपा और कई हिन्दू संगठनों ने अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विहिप ने बुधवार को जिले के कदाबा, सुलिया और पुत्तुर तालुकों में बंद का आह्वान किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख